top of page

अस्थाई समिति का गठन

  • Writer: Pankaj Kumar
    Pankaj Kumar
  • Oct 27, 2014
  • 1 min read

सम्मानित मित्रों, 26 अक्टूबर 2014 को सम्पूर्ण भारत में हिन्दी स्थापना अभियान को लेकर भाषा सहोदरी-हिन्दी के तत्वाधान में राजधानी के पं. दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित संस्कार भारती के सभागार में प्रमुख सक्रिय साथियों की एक बैठक हुई। इसमें 12 लोगों की एक अस्थायी समिति बनाई गई जो कि भविष्य के लिए विचार, संगठन संरचना, आरंभिक रुपरेखा बनाएगी। अस्थायी अभियान समिति के सदस्यों के नाम-श्री कृष्णवीर चौधरी, अवधेश कुमार, श्री जयकांत मिश्रा, दास गुरिंदर सिंह, श्री रजनीश वर्मा, श्री पंकज कुमार, कमांडर नरेन्दर चंदोला, श्रीमती चन्द्रकांता सिवाल, श्री शम्भू ठाकुर, श्री अरविन्द भारद्वाज, श्री पवन विजय एवं श्री सुधाकर पाठक। श्री हामिद खान को तत्काल प्रबंधन का दायित्व दिया गया। अभियान को चलाने के लिए कोष पर विचार हुआ, जिसके लिए एक छोटी राशि आई। श्री रजनीश वर्मा, श्री शम्भू ठाकुर, श्री पवन अरोड़ा, श्री सुधाकर पाठक एवं श्री केदार नाथ जी ने इसमें अपना अनुदान दिया। अस्थाई समिति के बैठक में सर्वसम्मति से श्री जयकांत मिश्रा जी को समिति का मुख्य संयोजक बनाया गया |

 
 
 

Comments


  • Facebook App Icon
  • Instagram App Icon
  • Twitter App Icon

मुख्य  संयोजक

श्री जय कान्त  मिश्रा जी

+91-9811972311  

bottom of page